बच्चों के लिए बनाइए आलू चीज, देखते ही खुश हो जाएंगे

offline
आलू हर इंसान की पसंद होती है और यकीन मानिए आलू का ये स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा, और यह घर पर आसानी से बन भी जाता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    चीज सॉस बनाने के लिए
    तीन चीज स्लाइस
    दो बड़ा चम्मच मक्खन
    एक चौथाई कप दूध
    एक चौथाई कप क्रीम
    आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी

    आलू चीज बनाने के लिए
    दो आलू (उबला हुआ)
    दो बड़ा चम्मच मक्खन
    स्वादानुसार नमक
    एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
    आधा छोटा चम्मच कुटी लाल मिर्च

सजावट के लिए

एक छोटा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती

विधि

- चीज सॉस बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन गरम करने के लिए रखें.
- मक्खन के गरम होते ही चीज, दूध, क्रीम डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिलाएं. इसे लगभग 2 मिनट तक चलाएं.
- तय समय के बाद कसूरी मेथी मिलाएं. एक से दो मिनट बाद आंच बंद कर दें.
- अब एक दूसरे पैन में मीडियम आंच में मक्खन गरम करने के लिए रखें.
- मक्खन के गरम होते ही आलू , नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
- आलू के अच्छे से भुनने के बाद चीज सॉस डालकर मिलाएं.
- तैयार है आलू चीज. कुटी लाल मिर्च और धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.