मोतीचूर लड्डू पराठा

offline
मोतीचूर के लड्डू तो आपने खूब खाए होंगे पर क्या चखा है मोतीचूर लड्डू पराठा. नहीं न. तो यहां सीखें इनका लजीज पराठा बनाना...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    5 मोतीचूर के लड्डू
    2 कप गेहूं का आटा
    2 छोटे चम्मच आटा छिड़कने के लिए
    2 छोटे चम्मच अखरोट,
    बारीक कटे हुए
    2 छोटे चम्मच बादाम,
    बारीक कटे हुए
    2 छोटे चम्मच पिस्ता,
    बारीक कटे हुए
    एक चुटकी इलायची पाउडर
    3-4 बड़े चम्मच घी पराठा सेकने के लिए
    3-4 चम्मच चॉकलेट सॉस
    आवश्यकतानुसार पानी

विधि

- सबसे पहले आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंद लें.
- एक बाउल में मोतीचूर लड्डू , अखरोट, बादाम , पिस्ता, इलायची पाउडर डालकर लड्डुओं को मसलते हुए मिलाएं.
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इनपर थोड़ा सूखा आटा छिडकें.
- अब मध्यम आंच में एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें. फिर लोई से छोटी पूरियां बेल लें. इन पर थोड़ा-सा घी लगाएं.
- अब एक पूरी पर लड्डू का मिश्रण फैलाएं फिर थोड़ा-सा आटा छिड़कें और इसके ऊपर दूसरी पूरी रखकर किनारे दबाकर सील करें. फिर इनपर थोड़ा सूखा आटा छिडकें और उंगलियों से हल्के से दबाएं.
- तवे पर घी लगाएं और एक-एक करके पराठे सेंक लें. जब निचला हिस्सा पक जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी घी लगाकर सेंक लें.
- ऐसे ही सभी पराठे सेंक लें.
- पराठों को हथेलियों के बीच हल्के से मसलकर सर्विंग प्लेट पर रखें.
- इनपर थोड़ा चॉकलेट सॉस, कटे हुऐ मेवे छिड़कें और गरमागरम सर्व करें.