पनीर पराठा
offline
सुबह नाश्ते में कुछ पौष्टिक बनाना है तो घर में रखे पनीर से झटपट पराठे
बना लें. आप फटे हुए दूध का इस्तेमाल भी पनीर पराठे के लिए कर सकते हैं.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : सिर्फ 20 मिनट
- मील टाइप : वेज,ब्रेकफास्ट
आवश्यक सामग्री
-
आटा
100 ग्राम पनीर
2-3 हरी मिर्च
1 बारीक कटा प्याज
हरा धनिया
तेल
नमक
विधि
- पहले आटे में हल्का सा मोयन डालकर पराठे का आटा गूंथ लें.- अब फटे दूध से तैयार पनीर में नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज मिलाकर पराठे में भरकर स्वादिष्ट व पौष्टिक पनीर पराठा बनाएं.
- इसे धनिये की चटनी या आम के अचार और दही के साथ सर्व करें.