अंगूर की चटनी

offline
अंगूर से बने कई तरह के जायके आपने चखे होंगे लेकिन क्या आपने इसकी चटनी खाई है. अगर नहीं तो आज ही ट्राई करें इसकी चटपटी रेसिपी...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • मील टाइप : वेज,लंच,डिनर

आवश्यक सामग्री

    200 ग्राम अंगूर
    1 बड़ा चम्मच किशमिश
    2 बड़ा चम्मच चीनी
    नमक स्वादानुसार
    काली मिर्च/ लाल मिर्च स्वादानुसार
    ¼ छोटा चम्मच घी/ तेल

विधि

- अंगूर को धोकर साफ करें फिर इसे दो टुकड़ों में काट लें.
- अब एक नॉन-स्टिक पैन में छोटा चम्मच घी/ तेल गरम करें. अब इसमें कटे अंगूर डालें और मध्यम आंच पर अंगूर को 1 मिनट के लिए फ्राई करें.
- अंगूर में नमक और काली या फिर लाल मिर्च डालें और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर अंगूर के गलने तक पकाएं.
- अब इसमें चीनी डालें और इसे पूरी तरह से मिल जाने तक पकाएं. अब इसमें किशमिश डालें और 2 मिनट तक और पकाएं.
- अंगूर की चटनी तैयार है. अपनी पसंद के स्नैक्स के साथ सर्व करें.