बहुत यमी लगता है ये टोमैटो क्रीम डिप

offline
स्नैक्स के साथ टोमैटो क्रीम डिप का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है. टमाटर के साथ-साथ लहसुन और प्याज इसके स्वाद में चारचांद लगाते हैं.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    एक कटोरी टमाटर का गूदा
    चार चम्मच फ्रेश क्रीम
    एक बड़ा चम्मच लहसुन (बारीक कटा हुआ)
    आधा छोटा कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
    दो बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी
    एक छोटा चम्मच चीनी
    नमक स्वादानुसार
    ऑलिव ऑयल जरूरत के अनुसार

विधि

- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही प्याज और लहसुन डालकर भूनें.
- इनके हल्का भुनते ही टमाटर का गूदा डालकर अच्छे से चलाएं.    
- टोमैटो प्यूरी, चीनी और नमक मिलाकर 1-2 मिनट तक भूनें.
- तय समय के बाद आंच बंदकर फ्रेश क्रीम मिलाएं.  
- तैयार है टोमैटो क्रीम डिप.