Navratri 2020: नवरात्रि के पांचवें दिन खान-पान में शामिल करें ये चीजें

offline
आज नवरात्रि की पंचमी तिथि है. चौथे दिन के व्रत के बाद पांचवें दिन का व्रत है, तो जानें आज दिनभर में कौन-कौन सी चीजें आपको खानी चाहिए.
आज नवरात्रि की पंचमी तिथि है. चौथे दिन के व्रत के बाद पांचवें दिन का व्रत है, तो जानें आज दिनभर में कौन-कौन सी चीजें आपको खानी चाहिए.

- व्रत के पांचवें दिन सुबह साबूदाने का कटलेट ले सकते हैं और इसके साथ ड्राई फ्रूट्स में अखरोट और किशमिश भी ले लें. अखरोट और किशमिश खाने से ताकत मिलती है.
- इसके बाद करीब सुबह 10-11 बजे के बीच आप फल और इसके साथ लिक्विड में संतरे का या किसी और चीज का जूस ले सकते हैं. नाशपाती में मौजूद फाइबर भूख मिटा देगा, इसका फाइबर काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस करवाएगा.
- दोपहर का खाना थोड़ा हैवी रखें. आप इसमें राजगिरे या कुट्टू की रोटी और लौकी की सब्जी ले सकते हैं. साथ में रायता भी लिया जा सकता है.
- शाम में कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो ऐसे में शकरकंदी या आलू चाट बेस्ट ऑप्शन है.
- रात में हेल्दी लिक्विड डाइट ही लें. आप खीर भी ले सकते हैं.