दक्षिण भारत में नवरात्रि के मौके पर बनते हैं ये खास पकवान

offline
उत्तर भारत की ही तरह दक्षिण भारत में भी नवरात्रि बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है. इन दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. स्नैक्स से लेकर मीठे तक बहुत कुछ बनता है. आइए हम आपको बताते हैं व्रत स्पेशल दक्षिण भारतीय पकवानों के बारे में.
उत्तर भारत की ही तरह दक्षिण भारत में भी नवरात्रि बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है. इन दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. स्नैक्स से लेकर मीठे तक बहुत कुछ बनता है. आइए हम आपको बताते हैं व्रत स्पेशल दक्षिण भारतीय पकवानों के बारे में.

मेदू वड़ा
सांभर में डूबा हुआ मेदू वड़ा बिना प्याज और लहसुन से बनाया जाता है और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. दक्षिण भारतीय लोग व्रत में इसे अपने खाने में जरूर शामिल करते हैं.

राइस पायसम
राइस पायसम साउथ इंडिया में चावल, दूध, गुड़ और चीनी से बनाया जाता है. इसे त्योहारों पर खास तौर से बनाया जाता है.

लेमन राइस
साउथ इंडिया की इस डिश के लिए पहले चावल उबाल कर इनमें तड़का लगाया जाता है. इसे आप व्रत में भी आसानी से खा सकते हैं.

बेसन लडडू
बेसन के लड्डू एक ऐसी स्वीट डिश है जिसे आप किसी भी त्योहार पर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है और इसे आप स्टोर भी कर सकते हैं.

इडली
इडली में भी किसी भी तरह के प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता है और इसे दक्षिण भारत में इसे भी व्रत में खाया जाता है.

नारियल की चटनी
साउथ इंडियन डिश की बात हो और नारियल की चटनी की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. साउथ में इसे हर डिश के साथ सर्व किया जाता है और प्याज लहसुन न होने की वजह से इसे आप व्रत में भी आसानी से खा सकते हैं.

काला चना सुंदल
नवरात्र पर साउथ इंडिया में काला चना सुंदल खास तौर पर बनाया ही जाता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है.