इन बीमारियों में भूलकर भी न करें फूल गोभी का सेवन

offline
आमतौर पर डॉक्टर से लेकर डाइटिशियन तक सभी हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. हरी सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. ऐसी हरी सब्जियों में से एक है फूलगोभी जो ज्यादातर घरों बनाई जाती है. फूलगोभी से पराठे, कटलेट, कोफ्ते, सब्जी आदि चीजें बनाई जाती हैं. लोग इन्हें खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि फूलगोभी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है?

विधि

हालांकि, फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए फूलगोभी फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती है. ऐसे कौन से लोग हैं जिन्हें गोभी खाने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में.
थायराइड के मरीज
थायराइड दो तरह के होते हैं Hypothyroid और Hyperthyroid. Hypothyroid में थायराइड ग्लैंड सक्रिय नहीं हो पाता, जिससे शरीर में T3, T4 हार्मोन नहीं पहुंच पाता है.

इसलिए ऐसे मरीजों को फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए.
पथरी के मरीजों के लिए
गोभी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए ऐसे लोग जिनके गाल ब्लैडर या किडनी में पथरी है वो फूलगोभी का सेवन न करें.

ऐसा करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाएगी और पथरी ज्यादा मात्रा में बनने लगेगी.

गैस होने पर
फूलगोभी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डाइजेशन में दिक्कत कर सकते हैं. इसलिए जिन्हें गैस की समस्या है, ऐसे लोग फूलगोभी का सेवन न करें.

अपने बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाएं फूलगोभी का सेवन न करें. इससे गैस की समस्या बढ़ जाती है.

ब्लड क्लॉट की समस्या
इसमें विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन K शरीर में ब्लड क्लॉट का काम करता है.

इसलिए ऐसे लोग जो खून को गाढ़ा करने की दवाई ले रहें हैं, फूलगोभी का सेवन न करें.