अगर आप भी खाते हैं रात को देर से खाना तो हो जाएं सावधान!
विधि
एसिडिटी से बचाता है
कुछ लोग रात को देर से खाना खाते हैं ऊपर से सीधे बेड पर चले जाते हैं. इससे खाना पच नहीं पाता और खाना पचाने के लिए जो एसिड पेट में बनता है वो खाने की नली में पहुच जाता है. इससे पेप्टिक अल्सर होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए रात को जल्दी खाना से एसिडिटी भी नहीं होती है.
मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है
देर रात खाना खाने से मेटाबॉलिज्म की शक्ति चली जाती है, जिससे शरीर खाना नहीं पचा पाता है. इस वजह से शरीर में गैस बनने लगती है और गैस्ट्रिक की प्रॉब्लम हो जाती है. इसलिए जल्दी खाना खाने के बाद थोड़ा टहल लेना चाहिए जिससे खाना आसानी से पच भी जाए और पेट में कोई गैस्ट्रिक की प्रॉब्लम भी न हो.
कैंसर के खतरे से बचाता है
डॉक्टर्स के अनुसार सोने से दो घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए जिससे कैंसर का खतरा टल जाता है. एक शोध में पता चला कि रात को जल्दी खाना खाने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है.
एनर्जेटिक रखता है
रात को जल्दी खाने का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रण में रहता है. इससे दिमाग भी फ्रेश रहता है और दिमागी स्ट्रेस दूर होती है. जल्दी खाना खाने से शरीर भी ऊर्जावान रहता है.
नींद अच्छी आती है
सोने के बाद शरीर का पाचन तंत्र काम करता रहता है. देर रात खाना खाने से पाचन क्रिया ठीक से नहीं हो पाती है जिससे बेचैनी होने लगती है और नींद पूरी नहीं हो पाती है. इससे शरीर में कई बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए जल्दी खाना खाने से नींद भी अच्छी आती है और शरीर स्वस्थ रहता है.
दिल स्वस्थ रहता है
रात को देर से खाना खाने से ट्राइग्लिसराइड्स बनने लगते हैं जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. अगर जल्दी खाना खाते हैं तो दिल से जुड़ी सभी बीमारियों से दूर रह सकते हैं.