ये खास शाही पकवान बढ़ाते हैं जोधपुर की शान

offline
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज जोधपुर के उम्मेद भवन में भारतीय रिवाज से शादी करेंगे. चूंकि शादी जोधपुर में है तो वहां के स्पेशल पकवान तो मेन्यू में जरूर शामिल होंगे. तो आइए डालिए जोधपुर के फेमस पकवानों पर एक नजर.

विधि

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज जोधपुर के उम्मेद भवन में भारतीय रिवाज से शादी करेंगे. चूंकि शादी जोधपुर में है तो वहां के स्पेशल पकवान तो मेन्यू में जरूर शामिल होंगे. तो आइए डालिए जोधपुर के फेमस पकवानों पर एक नजर.

राब
राब अदरक और अजवाइन के साथ बना बाजरे का एक हेल्दी ड्रिंक होता है. यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है.


आटे क हलवा
आटे का हलवा भी जोधपुर में खूब बनाया जाता है. यह खाने में पौष्टिक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होता है.


लपसी
लपसी जोधपुर की एक पारंपरिक डिश है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसे खास अवसर पर जरूर बनाया जाता है.

 
कढ़ी पकौड़ा

जोधपुरी थाली में कढ़ी पकौड़ा न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता.


बाजरे का सोगरा
बाजरे की रोटी यानी बाजरे की रोटी तो जोधपुर की खास है. सफेद मक्खन और लहसुन की चटनी के साथ इसका बहुत ही लाजवान लगता है.


बादाम हलवा
बादाम से भरपूर हलवा जोधपुर के फेमस पकवानों मे से एक है.

काबुली
चने में मसालेदार चना चाट भी जोधपुरी थाली में सर्व किया जाता है.

काचरे मिर्चा की सब्जी
काचरे की सब्जी खाने में बहुत ही लजीज लगती है और यह भी जोधपुरी थाली की शान बढ़ाती है.

माखन वड़ा
मीठे में माखन वड़ा खास मौकों पर बनाया जाता है.


दाल बाटी चूरमा
आप राजस्थान में हों तो दाल बाटी चूरमा को तो भूला ही नहीं जा सकता .