क्रिसमस पर इन चीजों को खाने का है रिवाज

offline
देश में ही नहीं पूरे विश्व में क्रिसमस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस त्योहार की खास बात तो यह है कि हर धर्म के लोग इसे मना रहे हैं. मार्केट में दुकानों पर कैंडी के डिब्बे और जिंजरब्रेड हाउस से लेकर मीट की दुकान पर बड़े-बड़े टर्की बेचने के साथ कई और डिशेज भी शामिल हैं, लेकिन हम कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बता रहे हैं जो क्रिसमस पर काफी फेमस हैं.

विधि

Pannetone
Pannetone एक इटैलियन ब्रेड है, जो स्वाद में मीठी होती है. इसमें ड्राई फ्रूट्स, नट्स आदि चीजों को मिलाकर बनाई जाती है.

Plum Pudding
क्रिसमस पुडिंग ब्रिटेन, आयरलैंड और दूसरे देशों में क्रिसमस डिनर में परोसी जाने वाली डिश है. इसे चीनी, शुगर सिरप, मीट आदि को मिलाकर बनाया जाता है.

Candy Canes
Candy Canes एक प्रकार की लाल रंग की स्टिक होती है. इसमें पिपरमिंट के अलावा कई तरह के फ्लेवर आते हैं.

Buch De Noel
यह एक लॉन्ग शेप का केक होता है, जिसे क्रिसमस के दौरान यूल के पेड़ों को याद करने के लिए बनाया जाता है. यह केक अंदर से बटर क्रीम से भरा होने की वजह से स्पंजी होता है. अक्सर इस केक को सजाने के लिए लोग मार्जिपन या मेरिंग्यू मशरूम का इस्तेमाल करते हैं.

Christmas Ham
Ham क्रिसमस पर काफी फेमस होता है. अलग-अलग देशों में इसे कई तरह से पकाया जाता है. इसे उबाल कर पेंट किया जाता है फिर अंडे, ब्रेड क्रम्ब, सरसों आदि से मिलाकर बेक किया जाता है.

Christmas Fruit Cake
क्रिसमस पर फ्रूट केक बनना तो लाजमी है. इसे कई तरह के ड्राई फ्रूट, नट्स, चीनी आदि कई चीजें मिलाकर बनाया जाता है.