नरेंद्र मोदी जी के मेहमानों को क्या-क्या परोसा जाएगा
विधि
प्रचंड बहुमत के बाद नरेंद्र मोदी दोबारा देश के पीएम पद की शपथ लेंगे. इसके लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस बार समारोह में 14 देशों के प्रमुख, कई देशों के राजदूत, बुद्धिजीवी, राजनीतिक एक्टिविस्ट्स, फिल्म स्टार और सेलिब्रिटी शामिल होने वाले हैं. इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों के प्रमुखों के अलावा कई वरिष्ठ राजनेता भी शिरकत करेंगे. इतना ही नहीं बल्कि बंगाल में जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई थी, उनके परिवारवालों को भी मोदी जी ने बुलाया है. इनकी मौजूदगी के साथ ही इस शपथ ग्रहण समारोह में 6500 मेहमानों के जुटने की संभावना है.ये समारोह काफी हद तक 2014 के समारोह के तरह ही होगा. ऊंची सीटों का इस्तेमाल होगा जिससे शपथ ग्रहण समारोह सभी मेहमान आराम से देख सकें. मेहमानों के लिए हल्का खाना और नाश्ते का इंतजाम किया जाएगा. नाश्ता शाकाहारी होगा जिसमें सैंडविच, समोसा, राजभोग से लेकर लेमन टार्ट तक शामिल होगा. वहीं, खाना वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का होगा. सभी खाने का इंतजाम राष्ट्रपति के किचन में ही किया जा रहा है. मेहमानों का स्वागत लेमन कोरिएंडर सूप से होगा.
मेहमानों के लिए खाने का समय देर में रखा गया है, जो हमारे देश के मुकाबले देर से खाना पसंद करते हैं. खाने में राष्ट्रपति भवन की खास डिश 'दाल रायसीना' शामिल है, जिसको बनाने में 48 घंटे से भी अधिक का वक्त लगता है. ये दाल मंगलवार रात से ही बननी शुरू हो गई है. यह मां की दाल की तरह ही होती है, लेकिन पकने में काफी वक्त लगता है. पर इस दाल का स्वाद लाजवाब होता है.

(शेफ Machindra Kasture दाएं से तीसरे)
कौन शेफ बना रहे हैं खाना
ये सारी चीजें मशहूर शेफ Machindra Kasture की देखरेख में बन रही हैं. Machindra Kasture Le Club des Chefs के मेंबर हैं. यह क्लब देश की मशहूर हस्तियों के लिए खाना बनाने के लिए जाना जाता है. इसमें देश-दुनिया के प्रसिद्ध शेफ शामिल हैं. शेफ Machindra बराक ओबामा के लिए भी फेमस रान-ए-शान खिला चुके हैं.
2014 का कुछ ऐसा था मेन्यू:
स्टार्टर के तौर पर चिल मेलन सूप, चिकन हजारी, मटन, गिलौटी कबाब, तंदूरी आलू.
भोजन में प्रॉन टू (केरल), चिकन चेट्टीनाद (तमिलनाडु), बीरबली कोफ्ता करी (राजस्थान), जयपुरी भिंडी (राजस्थान), केला मेथी नो शाक (गुजरात), दाल मक्खनी (पंजाबी), पतल दोरमा (बंगाल), चावल, नान,
स्वीट में- मैंगो स्वीकन, पाइनएपल हलवा, संदेश, श्रीखंड, कटे हुए फल, ग्रीन टी, साउथ इंडियन कॉफी, पान.