ऐसे बनता है लेमन कोरिएंडर सूप

offline
नींबू और धनिए का सूप रेसिपी एक सेहतमंद रेसिपी जिसमे ताज़ी धनिये की पत्तियों के साथ नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है. इस सूप को रात के खाने के साथ लिया जा सकता है .

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    4 कप वेजिटेबल स्टॉक
    4 चम्मच प्याज (बारीक कटा हुआ)
    2 चम्मच नींबू का रस
    2 चम्मच चिली सॉस
    स्वादानुसार नमक
    1 छोटा चम्मच काली मिर्च
    1 कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

विधि

- नींबू और धनिए का सूप बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में वेजिटेबल स्टॉक गर्म करें.
- जब वेजिटेबल स्टॉक गर्म हो जाए तो प्याज , नींबू का रस, नमक , आधा हरा धनिया और काली मिर्च डालें.
- इसमें उबाल आने दें और इसे 10 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकाएं.
- अब बचे हुए धनिया को बाउल में डालें, अब इस पर सूप डालें और सर्व करें.

नोट : वेजिटेबल स्टॉक
वेजिटेबल स्टॉक बनाने के लिए: सब्जियों का इस्तेमाल​ किया जाता है. इसमें आप गाजर, प्याज, लहसुन, मशरूम, टमाटर, गोभी (हरी सब्जी) और काली मिर्च इस्तेमाल कर सकते हैं. इन सभी चीजों को आप 20 से 30 मिनट उबालें.