सेब-खीरे का जूस
offline
गर्मियों में खीरे के साथ कई स्वाद आजमाए जा सकते हैं. ऐसे ही स्वादों में से एक है सेब-खीरे का जूस. जानें इसे बनाने का तरीका...
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 5 से 15 मिनट
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
2 सेब छिले और कटे
2 खीरे छिले और कटे
आधा चम्मच नींबू रस
एक कप ठंडा पानी
4 बर्फ के टुकड़े
विधि
- मिक्सर जार में खीरा, सेब के टुकड़े और पानी डालें.- अब जार का ढक्कन लगाकर इसे ग्राइंडर में पतला पीस लें.
- अगर आप छना हुआ जूस पीना चाहते हैं तो खीरा-सेब के मिक्सचर को छलनी से बर्तन में छानें.
- इसके बाद जूस में नींबू रस डालकर मिलाएं.
- तैयार है सेब-खीरे का जूस. इसे ग्लास में डालकर ऊपर से बर्फ डालें और पुदीना पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.