एप्पल स्मूदी

offline
अब तक आपने एप्पल शेक तो पिया होगा, तो अब आप ट्राई करें एप्पल स्मूदी का हेल्दी और यमी टेस्ट.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 सेब
    एक कप दूध
    डेढ़ कप दही
    10 बादाम पिसे हुए
    2 चम्मच शहद या चीनी

विधि

- सबसे पहले सेब को छीलकर इसके बीज निकाल लें. इसे बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
- अब ग्राइंडर जार में सेब के टुकड़े, बादाम, दही, दूध और शहद या चीनी डालें.
- फिर इसे मिक्सर में अच्छी तरह ग्राइंड कर लें.
- तैयार है एप्पल स्मूदी. इसे ग्लास में सर्व करके पिएं और पिलाएं.