चॅाकलेट कुकी मिल्कशेक

offline
कुछ ठंडा पीने का मन है तो झटपट बनाएं चॅाकलेट कुकी मिल्कशेक...

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    4 कप ठंडा दूध
    4 मीडियम साइज चॅाकलेट कुकी
    2 स्कूप आइसक्रीम (चॅाकलेट और वेनिला फ्लेवर)

सजावट के लिए

2 मीडियम साइज चॅाकलेट कुकी

विधि

- एक मिक्सर जार में ठंडा दूध, आइसक्रीम और 4 कुकी डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें.
- चॅाकलेट कुकी मिल्कशेक तैयार है.
- इसे गिलास में निकालें और कुकीज से गार्निश कर सर्व करें.

टिप्स

- आप चाहें तो स्वादानुसार चीनी भी मिला सकते हैं.
- काजू , बादाम या चॅाकलेट सॅास से भी गार्निश कर सकते हैं.