ठंड में पीजिए हॉट चॉकलेट विद इलायची

offline
चॉकलेट खाना किसे नहीं पसंद होता? इसे दूध में मिलाकर पीने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    दो कप दूध
    दो छोटी इलायची
    एक छोटी मिल्क चॉकलेट
    एक छोटा चम्मच चीनी

विधि

- सबसे पहले इलायची को अच्छे से महीन पीस लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें.
- दूध उबालते समय इसी में इलायची डाल दें.
- एक उबाल आने के बाद इसमें चॉकलेट के टुकड़े मिलाएं और कड़छी से चलाते हुए पूरी तरह से पिघला लें.
- अब चीनी मिलाएं और इसके घुल जाने के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है हॉट चॉकलेट विद इलायची. गर्मागर्म परोसें.    


वीडियो में देखिए कितने फायदे का सौदा हो सकता है डार्क चॉकलेट खाना ?