स्वाद और सेहत से भरपूर है ये अफगानी चाय

offline
नॉर्मल चाय के स्वाद से कुछ हटकर है अफगानी चाय का स्वाद. यह बनाने में आसान और पीने में स्वादिष्ट होती है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    1 से 2 कप पानी
    3-4 टुकड़ा दालचीनी
    2-3 छोटा टुकड़ा अदरक
    3-4  टुकड़ा हरी ईलायची
    एक छोटा चम्मच चाय की पत्तियां

विधि

- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में पानी को उबालें.
- एक उबाल आते ही इसमें दालचीनी, अदरक और इलायची डालें.
- आंच धीमी कर इसे तब तक उबालें जब तक इसका कलर हलका पीला न हो जाए.
- पीला कलर आते ही आंच बंद कर इसमें चाय की पत्ती डालें और 2-3 मिनट तक दोबारा उबालें.
- तय समय के बाद आंच बंद कर गर्मागर्म सर्व करें.