रोजाना पिएं सेब अनार मिक्स जूस, नहीं होगी विटामिन की कमी

offline
सेब और अनार दोनों ही विटामिन्स का खजाना है. इन दोनों को मिक्स करके जूस बनाकर पीने से शरीर न केवल स्वस्थ रहेगा बल्कि कई तरह की बीमारियों के खतरे से भी बचा रहेगा.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 सेब
    1 अनार
    काला नमक स्वादानुसार
    4-6 आइस क्यूब्स

विधि

- सबसे पहले सेब और अनार धो लें.
- फिर सेब के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और अनार छील लें.
- अब ग्राइंडर जार में सेब, अनार और आइस क्यूब्स डालकर ग्राइंड कर लें.
- गिलास पर छलनी रख सारा जूस छान लें.
- तैयार है सेब अनार मिक्स जूस. काला नमक डालकर सर्व करें.