ऐसे बनाइए एवोकाडो स्ट्रॉबेरी स्मूदी

offline
विटामिन E से भरपूर है एवोकाडो और यह आपके हेल्थ के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है. एवोकाडो डायबिटीज और आंखों के लिए काफी लाभकारी होती है.


एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : सिर्फ 20 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 एवोकाडो
    14 स्ट्रॉबेरी
    4 पके हुए केले
    2 बड़ा चम्मच चीनी
    आधा कप पानी
    3-4 आईस क्यूब्स

सजावट के लिए

पुदीने के पत्ते 4-5

विधि

- सबसे पहले एवोकाडो को छील लें.
- इसके बाद एवोकाडो को मोटे मोटे टुकड़ो में काटकर मिक्सी में डाल दें.
- स्ट्रॉबेरी और केलों को भी मोटा-मोटा काटकर मिक्सी में डाल दें.
- अब आईस क्यूब्स डालकर मिक्सी चलाएं.
- पेस्ट के स्मूद यानी गाढ़ा होने तक इसे फेंटते रहें.  
- अगर स्मूदी ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सी को दोबारा चला लें.
- तैयार है एवोकाडो स्मूदी विद स्ट्रॉबेरी. इसे सर्विंग गिलास में डालकर पुदीने के पत्ते से गार्निश कर सर्व करें.