ऐसे बनाएं चॉकलेट मग मिल्कशेक

offline
आपने कई तरह के मिल्क शेक का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर पिएं चॉकलेट मग मिल्कशेक.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    4 कप चॉकलेट आइसक्रीम
    2 कप दूध
    1/4 कप ब्राउन शुगर
    1/4 कप व्हाइट शुगर
    1/4 कप दालचीनी का पाउडर
    ब्लेंडर

विधि

- चॉकलेट मग मिल्कशेक बनाने के लिए ब्लेंडर जार में चॉकलेट आइसक्रीम, दूध, ब्राउन शुगर, व्हाइट शुगर और दालचीनी पाउडर डालें.

- सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. ब्लेंडर जार को मिक्सर में रखकर 1 मिनट तक चलाएं.

- तैयार है चॉकलेट मिल्कशेक.

- इसे गिलास डालकर सर्व करें और खुद भी इस ड्रिंक का मजा लें.