ऐसे बनाएं कोकोनट बनाना शेक

offline
आपने बनाना शेक, मैंगो शेक तो कई बार पिया होगा, लेकिन अब बनाकर पिएं कोकोनट बनाना शेक. यह स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    1 कप ताजा नारियल कद्दूकस किया हुआ
    1 केला
    2 कप दूध
    1 टीस्पून वनिला एसेंस
    4-6 आइस क्यूब्स

विधि

- सबसे पहले ग्राइंडर जार में नारियल, केला, दूध, वनिला एसेंस और आइस क्यूब्स डालकर ग्राइंड कर लें.
- शेक को गिलास में निकाल लें.
- तैयार है कोकोनट बनाना शेक.