होली पर बनाएं रंग बिरंगी हेल्दी स्मूदी

offline
होली के दिन कुछ न कुछ खाते पीते रहने का ही मन करता है. खासकर बच्चों को तो वैराइटी चाहिए होती है. तो लीजिए होली पर बच्चों के लिए बनाइए रंग बिरंगी स्मूदी.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 कीवी
    4 स्ट्रॉबेरी
    1 कप शक्कर
    1 कप दही
    1/2 कप फ्रेश क्रीम

विधि

- सबसे पहले एक बाउल में कीवी को छीलकर टुकड़ो में काट लें.
- अब दूसरे बाउल में स्ट्रॉबेरी भी काट लें.
- अब कीवी में दही, शक्कर और क्रीम डालकर अच्छे से फेंट लें.
- ठीक इसी तरह स्ट्रॉबेरी बाउल में भी दही, शक्कर और क्रीम डालकर अच्छे से फेंट लें.
- तैयार है रंग बिरंगी स्मूदी.
- सर्विंग गिलास में पहले स्ट्रॉबेरी का मिश्रण और फिर इसके ऊपर कीवी का मिश्रण डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

नोट : आप इसे रंगीन क्रिस्टल्स से सजाकर भी सर्व कर सकते हैं.