बच्चों को बहुत पसंद आएगा ये अमरूद चॉकलेट शेक

offline
अमरूद चॉकलेट शेक स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर होता है. इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और यह बच्चों के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 कप अमरूद
    2 कप दूध  
    4-6 टुकड़े चॉकलेट
    2 टीस्पून शहद
    1/4 टीस्पून रोज एसंस
    4-6 आइस क्यूब्स

विधि

- सबसे पहले ग्राइंडर जार में अमरूद, दूध, चॉकलेट, रोज एसंस और आइस क्यूब्स डालकर ग्राइंड कर लें.
- शेक को गिलास में निकालकर इसमें शहद मिलाएं.
- तैयार है अमरूद चॉकलेट शेक.