ऐसे बनाइए सेब और अंगूर का हेल्दी जूस

offline
कुछ फल एकसाथ मिलाकर बेहत स्वादिष्ट लगते हैं. जूस में सेब मिलाना इसे गाढ़ा बनाता है और अंगूर इसे और भी ज्यादा रिफ्रेशिंग.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    एक कप सेब (बिना छिल्का निकाले टुकड़ों में कटा हुआ)
    दो कप अंगूर
    एक चम्मच नींबू का रस
    दो चम्मच पीसी हुई चीनी

विधि

- सेब और अंगूर को थोड़ा थोड़ा कर पीस लें और छलनी से छान लें.
- जूस में नींबू का रस और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं.
- बस तैयार है सेब और अंगूर का हेल्दी जूस. इसे गिलास में डालकर सर्व करें.
- हर गिलास में बर्फ के टुकड़े भी डाल दें.

नोट:

- अगर अंगूर ज्यादा मीठे हैं तो चीनी उसके अनुसार कम कर दें.