ऐसे बनाएं ग्रीन स्मूदी

offline
अंगूर-पालक स्मूदी विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है. अंगूर और पालक की वजह से इसका रंग हरा हो जाता है. इसलिए इसे ग्रीन स्मूदी भी कहते हैं.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज,ब्रेकफास्‍ट

आवश्यक सामग्री

    1 कप अंगूर
    1/2 कप संतरा (ऑप्शनल)
    1/2 कप पालक
    2 टीस्पून शहद
    2 कप कोकोनट मिल्क
    4-6 आइस क्यूब्स

विधि

- सबसे पहले ग्राइंडर जार लें.
- इसमें अंगूर, संतरा, पालक और दूध डालकर स्मूदी बना लें.
- स्मूदी को गिलास में निकालकर इसमें शहद मिलाएं.
- तैयार है ग्रीन स्मूदी.