ऐसे बनाएं मैंगो कोकोनट स्मूदी

offline
आपने कई तरह की स्मूदी का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर पिएं मैंगो कोकोनट स्मूदी.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 कप आम
    1 कप दूध
    2 टेबलस्पून नारियल पाउडर
    2 बादाम
    4 काजू
    8-10 किशमिश
    2 अखरोट
    4-6 आइस क्यूब्स

विधि

- सबसे पहले आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब ग्राइंडर जार में आम, दूध, बादाम, नारियल पाउडर, काजू, किशमिश, अखरोट और आइस क्यूब्स डालकर ग्राइंड कर लें.
- स्मूदी को गिलास में निकाल लें.
- तैयार है मैंगो कोकोनट स्मूदी.