मिक्स फ्रूट शेक
offline
जब अलग-अलग फ्रूट्स खाने का मन न करे तो बना सकते हैं मिक्स फ्रूट शेक. फटाफट तैयार होने वाले इस शेक को कभी भी एंजॉय किया जा सकता है.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 5 से 15 मिनट
- मील टाइप : वेज,ब्रेकफास्ट
आवश्यक सामग्री
-
2 केले
2 कप स्ट्राबेरी या पपीता
1 कप सेब
2 कप दूध
1/2 कप बर्फ के टुकड़े
1 चम्मच शहद
विधि
- केला, पपीता और सेब को छीलकर काट लें.
- अब मिक्सी में सभी फल, दूध, बर्फ के टुकड़े और शहद डालकर ब्लेंड कर लें.
- तैयार शेक को गिलास या मग में डालकर पुदीने के पत्तों या फिर कटी हुई स्ट्राबेरी से सजाकर सर्व करें.