फ्रूट कस्‍टर्ड

offline
फ्रूट कस्‍टर्ड एक हेल्‍दी और टेस्‍ट से भरा डेजर्ट है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. कभी थोड़ी सी भूख लगी हो या कोई मेहमान आ जाए तो आप इसे जल्दी बना सकते हैं.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : हेल्‍दी फूड

आवश्यक सामग्री

    दूध- 1 लीटर
    कस्‍टर्ड पाउडर- 4 टेबल स्पून
    चीनी- 6 टेबल स्पून
    फल- अंगूर,
    सेब,
    केला,
    अनार आदि

विधि

-सबसे पहले दूध को उबाल लें.
-फिर उसमें चीनी डाल दें.
-एक अलग बर्तन में थोड़ा सा दूध लें.
-इसमें कस्‍टर्ड पावडर मिलाएं.
-मिले हुए कस्टर्ड को उबलते हुए दूध में डालें.
-आंच धीमी करके गाढ़ा होने तक चलाते रहें.
-फिर इसे आंच से उतार दें.
-थोड़ा ठंडा होने पर इसमें कटे हुए फल डालें और सर्व करें.