10 मिनट में बनाना सीखिए न्यूटेला फ्रेंच टोस्ट

offline
टोस्ट एक ऐसी डिश है जिसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है. इस नुटेला फ्रेंच टोस्ट की खासियत यह है कि इसे सुबह और शाम को चाय के साथ खाया जा सकता है. यह बच्चों को भी बेहद पसंद आ सकता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    6 ब्रेड स्लाइस
    2 पके केले (स्लाइस किए हुए)
    50 ग्राम नुटेला
    1 बड़ा चम्मच चीनी
     बटर तलने के लिए

विधि

- न्यूटेला फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड पर चम्मच न्यूटेला लगा लें.
- ऊपर से केले की स्लाइस और चीनी छिड़कर दूसरी ब्रेड स्लाइस को रखें.
- मीडीयम आंच पर तवा गर्म करें.
- तवे के गर्म होते ही न्यूटेला फ्रेंच टोस्ट पर मक्खन लगाकर दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेंक लें.
- तैयार है न्यूटेला फ्रेंच टोस्ट. गर्मागर्म खाएं.