इन मिठाइयों का स्वाद, हमेशा रहेगा आपको याद...

पूठारेकुलु
पूठारेकुलु को 'पेपर स्वीट्स' के नाम से भी जाना जाता है. इसे मैदे की महीन परत वाली रोटियों से तैयार किया जाता है. इस पर सबसे पहले घी फिर इलायची पाउडर और आखिर में कैस्टर शुगर की फिलिंग की जाती है. इसके बाद रोटी को रोल फॉर्म में मोड़ दिया जाता है.