ये हैं कुछ खास पकवान जो बढ़ाते हैं बिहार की शान
दाल पूरी
ये कोई कहने वाली बात नहीं है कि भारतीय दाल पूरी को काफी पसंद करते हैं. दाल पूरी का स्वाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट ला देता है. तो आप यह भी जान लीजिए की दाल पूरी बिहार का पसंदीदा पकवान है जिसे यहां अक्सर बनाकर खाया जाता है. वैसे तो अक्सर यहां लोगों के घरों में यह बनता ही है, लेकिन यह नवरात्रों का विशेष पकवान है जिसे सब्जी या दही के साथ सर्व किया जाता है.