एग्‍जॉटिक वेजिटेबल्‍स इन ब्‍लैक पेपर सॉस

offline
शकाहारी मेहमानों के लिए कुछ रोचक बनाना है तो ये सब्जी बिल्कुल परफेक्ट है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : कॉन्टिनेंटल
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    मिक्स सब्जियां: 250 ग्राम (चाइनीज़ कैबेज,
    पकचोई,
    ब्रॉकली,
    बेबी कॉर्न,
    अस्पारेगस,
    गाजर,
    लाल शिमला मिर्च,
    पीली शिमला मिर्च,
    काले मशरूम)
    तेल: 20 ग्राम
    मक्खन: 20 ग्राम
    कटे प्याज: 20 ग्राम
    कटा लहसुन: 15 ग्राम
    कटा अदरक: 15 ग्राम
    काली मिर्च पाउडर: 20 ग्राम
    नमक: 10 ग्राम
    ब्रेकफास्ट (कॅस्टर) शूगर: 5 ग्राम
    सोया सॉस: 5 मिली
    वेजिटेबल स्टॉक: 200 ग्राम
    कॉर्नफ्लोर स्लरी: 50 ग्राम
    तिल का तेल: 3-4 बूंद

विधि

सब्जियों को ब्लांच करें. तेल गरम करें, प्याज, लहसुन, काली मिर्च और अदरक डाल कर एक मिनट तक भूनें. सभी वेजिटेबल स्टॉक और सब्जियां मिलाएं. अब सोया सॉस और सीजनिंग मिलाएं. इसे मिलाएं और सॉस को कॉर्न फ्लोर से गाढ़ा करें. अंत में तिल के तेल की बूंदें डालें.