ऐसे बनाएं आलू की भुजिया, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद
offline
आलू की भुजिया बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है और कम मसालों का इस्तेमाल होने पर भी है यह स्वाद में बहुत लाजवाब लगती है.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
2 आलू
1 शिमला मिर्च
2 टमाटर
2 प्याज
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून राई
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
विधि
- सबसे पहले आलू, प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.- मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें राई डालकर तड़काएं.
- राई क बाद प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें.
- फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं.
- मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें आलू डालकर मिक्स करें और सब्जी को ढककर पकाएं.
- सब्जी के पूरी तरह से पकने के बाद गैस बंद कर इसे प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है आलू की भुजिया. रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें.