सब्ज तवा फ्राई
offline
एक ही सब्जी में बहुत सारी सब्जियों का मजेदार फ्लेवर... जी यही तो खासियत है सब्ज तवा फ्राई की. इसका चटपटा स्वाद जहां खाने में एक जैसे स्वाद के रुटीन से चेंज देगा वहीं किसी खास मौके पर भी इसे बनाया जा सकता है.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
4 से 5 भिंडी
4 से 5 छोटे बैंगन
4 से 5 करेले, छिले हुए
एक कप आलू, छिला और कटा हुआ
एक कप फूलगोभी, कटी हुई
आधा कप गाजर, कटी हुई
एक कप अरबी छिली और लंबाई में कटी हुई
2 चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
तेल
विधि
- भिंडी, बैंगन और करेले में चाकू से कट लगाएं. फिर एक चम्मच गरम मसाला और थोड़ा सा नमक मिलाकर सभी में थोड़ा-थोड़ा भर दें.- अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसके बाद तेल में एक-एक करके फूलगोभी, गाजर, अरबी, आलू, मसाला भरी भिंडी, बैंगन और करेला फ्राई करके एक प्लेट में निकाल लें.
- जब सभी सब्जियां फ्राई हो जाएं, तो गैस पर तवा गर्म करके उस पर सारी फ्राइड सब्जियां डालकर मिक्स करके मध्यम आंच पर एक बड़े चम्मच से चलाते हुए 2 मिनट तक सेकें.
- सब्जियों को सेकते समय, ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर , बचा हुआ गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करके एक मिनट और अच्छी तरह सेंक लें. लीजिए आपके खाने के लिए तैयार है सब्ज तवा फ्राई.