बहुत हेल्दी है ये एपल मौसमी सलाद

offline
आप सब एपल यानी सेब तो बहुत खाते होंगे पर क्या कभी आपने इसका सलाद खाया है? यह खाने में बहुत ही बढ़िया लगता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,सलाद
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    1 सेब (एपल)
    1 मौसमी
    1 टीस्पून मेयोनीज
    1 टेबलस्पून क्रीम
    1/2 टीस्पून चीनी बूरा

विधि

- सबसे पहले एक सेब को धोकर पतले-पतले स्लाइस में काट लें.
- मौसमी को भी छीलकर टुकड़ों में काट लें.
- ऊपर से मेयोनीज डालें.
- इसके बाद एक कटोरी में क्रीम और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं और सेब पर डाल दें.
- तैयार है एपल मौसमी सलाद.