स्वाद और सेहत से भरपूर है ये सेब-कीवी सलाद

offline
केले का सलाद बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसमें पौटेशियम के साथ कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    1 केला
    1/2 कप सेब
    1/2 कप कीवी
    1 टीस्पून नींबू का रस
    काला नमक स्वादानुसार

विधि

- सबसे पहले केले, सेब और कीवी को टुकड़ों में काट लें.
- अब एक बर्तन में इन फलों को डाल दें.
- इसमें और नमक और नींबू का रस डालकर मिलाएं.
- तैयार है सेब-कीवी का सलाद. इसे प्लेट में निकालकर सर्व करें.