पोषण से भरपूर है ये अंगूर कीवी का सलाद

offline
सलाद खाना सभी को पसंद तो होता है, लेकिन कभी-कभार इसका स्वाद पसंद नहीं भी आता है. इसलिए हम लाए हैं अंगूर कीवी के सलाद की रेसिपी, जिसे खाकर आपके मुंह का स्वाद भी चटपटा रहेगा और आप स्वस्थ भी रहेंगे.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : सलाद
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    1 कप काले अंगूर
    1/2 कप कीवी
    1 कप केला
    1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
    1/4 नींबू का रस
    1/4 टीस्पून चाट मसाला
    नमक स्वादानुसार

विधि

- सबसे पहले केला और कीवी को काट लें.
- अब एक कटोरी में सभी फलों को डालें.
- इसमें काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और नमक डालकर मिलाएं.
- तैयार है अंगू-कीवी का सलाद. चाट मसाला डालकर सर्व करें.