मिक्स वेजिटेबल सलाद

offline

मिक्स वेजिटेबल सलाद को स्नैक्स, डिनर या फिर पार्टी में भी सर्व किया जा सकता है. इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता और यह बहुत हेल्दी भी होता है...

 

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : सलाद
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : पार्टी,डिनर

आवश्यक सामग्री

    1 कप कॉर्न उबले हुए
    1 कप फ्रेंच बींस,
    कटी हुई
    1 कप गाजर,
    लंबे टुकडों में कटी हुई
    1 छोटी पत्तागोभी,
    बारीक कटी हुई
    100 ग्राम ब्रॉक्ली,
    टुकड़ों में कटी हुई
    1 पीली शिमला मिर्च,
    बारीक कटी हुई
    1 लाल मूली,
    गोल टुकड़ों में कटी हुई
    1 टमाटर,
    गोल टुकड़ों में कटा हुआ
    2-3 हरी मिर्च,
    लंबी कटी हुई
    50 ग्राम मशरूम,
    उबले व कटे हुए
    20 ग्राम पालक,
    छोटे पत्ते वाली
    2 बड़े चम्मच,
    नींबू का रस
    नमक स्वादानुसार
    स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर

विधि

- धीमी आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.
- पानी के गर्म होते ही टमाटर छोड़कर सभी सब्जियों को हल्का उबाल लें.
- अब एक बॉउल में टमाटर, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च पाउडर नींबू का रस डालकर मिलाएं.
- अब इसमें उबली हुई सभी सब्जियां डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- मिक्स वेजिटेबल सलाद तैयार है.

नोट:
- आप चाहें तो इसमें व्हाइट सॉस या फिर क्रीम डालकर भी सर्व कर सकते हैं.