ऐसे बनाएं स्ट्रॉबेरी-जामुन सलाद

offline
स्ट्रॉबेरी-जामुन सलाद सभी को पसंद आने वाला सलाद है. यह स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 कप स्ट्रॉबेरी
    2 कप जामुन
    1/4 टीस्पून चाट मसाला
    1 टीस्पून नींबू का रस
    काला नमक स्वादानुसार

विधि

- सबसे पहले स्ट्रॉबेरी के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.
- एक बर्तन में स्ट्रॉबेरी और जामुन डाल दें.
- नमक, नींबू का रस और चाट मसाला मिलाएं.
- तैयार है स्ट्रॉबेरी-जामुन सलाद.