दाल पकवान
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज,ब्रेकफास्ट
आवश्यक सामग्री
-
दाल के लिए -
आधा कप चना दाल उबली हुई
आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच अमचूर
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
एक चम्मच इमली का पेस्ट
एक चम्मच घी
स्वादानुसार नमक
तेल
पकावान के लिए -
एक कप मैदा
एक चम्मच घी
पानी
तेल
सजावट के लिए
बारीक कटी हरी धनियाविधि
दाल बनाने का तरीका -
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें पानी के साथ उबली चना दाल डालें.
- फिर दाल में इमली का पेस्ट, लाल मिर्च, गरम मसाला, हल्दी, जीरा पाउडर और अमचूर डालकर मिक्स करें.
- अब इसे 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
- जब दाल अच्छी तरह पककर गाढ़ी हो जाए तो इसमें नमक डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
पकवान बनाने का तरीका -
- बर्तन में मैदा छान लें. इसमें घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें.
- इसके बाद गुंदे हुए मैदे से छोटी-छोटी लोई बनाएं.
- फिर लोई को रोटी की तरह गोल बेलें और इसे कांटे वाली चम्मच से गोद लें.
- गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें पकवान डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- फिर प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें पकवान निकाल लें. इसी तरह सभी पकवान तैयार कर लें.
- लीजिए तैयार है दाल पकवान. दाल को हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके पकवान के साथ गर्मागर्म सर्व करें.