आइसक्रीम पकौड़ा

offline
सर्दी में आइसक्रीम और पकौड़े का मजा ही कुछ खास हो जाता है. आज हम आपको बता रहे हैं आइसक्रीम पकौड़े की रेसिपी.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 1.5 से 2 घंटे
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    2 कप कॉर्नफ्लेक्स का चूरा
    2 कप कप केक का चूरा
    जरूरत के अनुसार तेल
    3 बड़ा चम्मच मैदा
    एक चेरी गार्निशिंग के लिए
    2 स्कूप वनीला आइसक्रीम
    3 बड़ा चम्मच चॉकलेट सॉस

विधि

- आइसक्रीम के स्कूप (बॉल्स) बनाकर इसे 3 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें.
- मैदे में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें.  बिना फ्रिज के आइसक्रीम कैसे जमाएं
- अब केक का चूरा बनाएं और इसमें कॉर्नफ्लेक्स का चूरा मिलाकर मिक्स कर लें.
- अब आइसक्रीम स्कूप को केक के चूरे से कवर करके फ्रिजर में 2 घंटे के लिए रख दें.
- तय समय के बाद आइसक्रीम स्कूप्स को मैदे के घोल में डुबोकर कॉर्नफ्लेक्स चूरे से अच्छी तरह लपेटकर फिर से फ्रिजर में 2 घंटे के लिए रख दें.  कलरफुल आइसक्रीम शेक
- एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें आइसक्रीम बॉल्स को डालकर डीप फ्राई कर लें.
- तैयार आइसक्रीम पकौड़ों को काट लें.  कुकी आइस क्रीम
- चॉकलेट सॉस और चेरी से गार्निश कर आइसक्रीम पकौड़ों को सर्व करें.