सुबह या शाम के नाश्ते में ऐसे बनाएं वेज उत्तपम

offline
उत्तपम एक साउथ इंडियन डिश है. यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और आसानी से बन भी जाती है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 1 - 2
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    1 कटोरी उत्तपम बैटर
    1 प्याज
    2 हरी मिर्च
    1 गाजर (घिसी हुई)
    1/4 टुकड़ा पत्तागोभी
    1 टमाटर
    1 टेबलस्पून हरा धनिया
    नमक स्वादानुसार
    तेल जरूरत के अनुसार

विधि

- सबसे पहले एक बड़ी कटोरी में उत्तपम का बैटर लें.
- दूसरी ओर सभी सब्जियों को बारीक काट लें.
- अब बैटर में सारी सब्जियां और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही इसे तेल से थोड़ा चिकना कर लें.
- अब तवे पर गोलाकार में बैटर फैलाएं.
- इसे पलटकर दोनों साइड से सेंक लें.
- तैयार है उत्तपम. चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.