बेसन के लड्डू

offline
बेसन के लड्डू घर में आसानी से बनाए जा सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    बेसन: 250 ग्राम
    देसी घी: 200 ग्राम
    इलायची पाउडर: आधा चम्मच
    पिस्ता: 30 ग्राम
    बादाम: 50 ग्राम (एच्छिक)
    हल्दी पाउडर: चुटकी भर
    चीनी: 150 ग्राम
    चीनी का बूरा: 100 ग्राम

विधि

- सबसे पहले बादाम और पिस्ते को छील कर बारीक काट लें. (रसीले आम के लड्डू बनाने की विधि)
- धीमी आंच में एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करें और लगातार चलाते हुए बेसन को 15 से 20 मिनट तक भूनें.
- बेसन के थोड़ा भूरे रंग का होते ही हल्दी पाउडर डालकर बेसन को एक ट्रे में रखें. (सत्तू के लड्डू)
- चीनी और चीनी के बूरे को छान लें और बेसन में मिलाएं. (पनीर पेठा लड्डू)
- अब इस मिश्रण में बादाम डालकर अच्छी तरह मिलाएं. (कॉर्नफ्लेक्स लड्डू)
- बेसन से बराबर आकार के लड्डू बनाएं (लगभग 12 लड्डू बनेंगे) और पिस्ते के टुकड़ों से सजाएं.