क्रीम फ्रूट चाट
offline
अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं और कोई अच्छा डिजर्ट न हो तो फ्रिज में
रखें फलों से आप एक अच्छा डिजर्ट तैयार कर सकते हैं. फ्रूट क्रीम चाट की
रेसिपी बहुत आसान है, घर में बनाएं और सबको खिलाएं.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : सिर्फ 20 मिनट
- मील टाइप : वेज,हेल्दी फूड
आवश्यक सामग्री
-
250 ग्राम मलाई
1 केला
1 सेब
1 कीवी
कुछ अंगूर
कुछ स्ट्राबेरी
चेरी
100 ग्राम पिसी शक्कर
2 बूंद ऑरेंज एसेंस
विधि
- मिक्सर में क्रीम और शक्कर को फेंटें.- सभी फल काटकर इसमें मिलाएं और थोड़ा सा ऑरेंज एसेंस मिलाएं.
- थोड़ी देर फ्रिज में रखकर मेहमानों को सर्व करें. आप चाहें तो इसमें ऊपर से शहद भी मिला सकते हैं.
नोट: इसमें कोई भी मौसमी फल दिए जा सकते हैं.