नवरात्र के लिए बेस्ट स्नैक्स हो सकती है मखाना मूंगफली बर्फी

offline
मखाना मूंगफली बर्फी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. व्रत में भी आप इसे खा सकते हैं.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 15 से 30 मिनट
  • मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

    मूंगफली 250 ग्राम (भुनी और पिसी हुई)
    मावा 100 ग्राम (भुना हुआ)
    चीनी 200 ग्राम
    मखाना 50 ग्राम
    आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
    दो बड़ा चम्मच घी

विधि

- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही मखाना डालकर करारे होने तक भून लें.
- मखानों के ठंडा होते ही इन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
- मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में पानी और चीनी डालकर दो तार की चाशनी बनाएं.
- चाशनी में मावा, मूंगफली, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- अब एक गहरे ट्रे को चिकना कर चाशनी को इस पर फैलाएं.
- चाशनी के जम जाने पर इसे मनचाहे आकार में टुकड़ों काट लें.
- तैयार है मखाना मूंगफली बर्फी. आप इसे एक एयरटाइट डिब्बे में बंद कर एक सप्ताह तक रख सकती हैं.

नोट:
- आप इसे व्रत में भी खा सकते हैं.