सिंधी मिठाई सिंघार जी बनाने की विधि

offline
सिंधी खाने का स्‍वाद थोड़ा अलग होता है. बेसन के सेव से बनाई जाने वाली सिंघार जी इसी जायके की एक लाजवाब मिठाई है. इस होली ट्राई करें एक नया टेस्‍ट....

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • त्‍योहार : होली

आवश्यक सामग्री

    250 ग्राम अनसाल्टेड सेव
    500 ग्राम खोया/मावा
    1 कप चीनी
    2 चम्मच दूध
    कुछ बूंदें पीला कलर
    1 कप दूध
    3-4 बूंदें रोज एसेंस
    10-12 पिस्ते,
    कटे हुए
    10-12 बादाम,
    कटे हुए
    10-12 काजू,
    कटे हुए

विधि

- सिंघार जी मिठाई बनाने के लिए एक नॉन स्टिक पैन में चीनी और डेढ़ कप पानी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.
- फिर उसमें दूध डालें और जब मलाई की परत-सी बनने लगे तो उसे निकालकर फेंक दें.
- अब उसमें पीला रंग डालकर अच्‍छी मिला दें और आंच को धीमा करके उसमें सेव डालकर सावधानी से मिलाएं ताकि सेव टूटने न पाएं.
- थोड़ी देर बाद उसमें खोया और दूध डालकर मिला दें, जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो उसमें हल्का सा-गुलाब जल डालकर मिलाएं.
- आधे पिस्ते, बादाम और काजू डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं.
- अब एक गहरी तले वाली प्‍लेट या थाली पर थोड़ा घी लगाकर तैयार मिश्रण को डालकर फैला दें.
- ऊपर से बचे हुए पिस्ते, बादाम और काजू डाल दें.
- अब इसे ठंडा होने दें और जब यह पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे चौकोर टुकड़ों में काटकर सर्व करें.