सूजी के गुलाब जामुन बनाने कि विधि

offline
पकवानगली में अभी तक आपने कई तरीके के गुलाब जामुन खाएं होगें लेकिन आज हम आपको बताएंगे सूजी के गुलाब जामुन के बारें में. अक्सर मावा और मैदा के गुलाब जामुन बनाते समय टूट जाते हैं लेकिन सूजी के गुलाब जामुन के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं आती हैं. इसे खाने के बाद आप यह अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि यह खोए के गुलाब जामुन हैं या सूजी के.

एक नज़र

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 4 - 6
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा

आवश्यक सामग्री

    चाशनी के लिए
    2 कप चीनी
    2 कप पानी
    1/4 टीस्पून केसर
    1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
    1 टीस्पून गुलाब जल
    गुलाब जामुन बनाने के लिए
    1 कप सूजी
    1 टीस्पून घी
    3 कप दूध
    1 टेबलस्पून चीनी
    1 टेबलस्पून दूध पाउडर
    तलने के लिए तेल

विधि

- सूजी के गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले तीन तार की चाशनी बनानी होगी.
- अब एक कड़ाई में चीनी और पानी डालकर मीडियम आंच पर रख दें.
- 15 मिनट तक चाशनी को पकाएं.
- अब इसमें केसर और इलायची पाउडर डालकर मिला लें.
- गैस को बंद कर दें.
- चाशनी की एक बूंद लेकर उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखें, अगर मोटा तार बन रहा है तो समझ लें चाशनी बन चुकी है, अगर नहीं तो कुछ देर और पका लें.
- अब गुलाब जामुन बनाने के लिए गैस पर एक पैन रख लें.
- इसमें सूजी डालकर ड्राई रोस्ट कर लें और अलग निकाल कर रख दें.
- अब एक कड़ाही में 1 टीस्पून घी गर्म कर लें.
- अब इसमें दूध डालकर गर्म कर लें.
- दूध के गर्म होते ही इसमें दूध पाउडर और 2 टेबलस्पून चीनी डालकर मिलाएं और दूध को उबाले.
- मीडियम आंच पर भुना हई सूजी डालकर चलाते हुए पकाएं.
- तब तक चलाते रहें जब तक सूजी सारा दूध सोख ले और मिश्रण आटे का रूप ले ले.
- मिश्रण को ठंडा करने के लिए एक बर्तन में रख दें.
- अपने हाथों पर घी लगाएं.
- 2 मिनट के लिए आटे को हाथों की मदद से मथ लें जब तक आटा चिकना हो जाए.
- अब आटे की लोई बनाकर रख लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करने के लिए रख दें.
- धीरे-धीरे लोई डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
- गुलाब जामुन को एक प्लेट में निकाल कर 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें.
- अब गुलाब जामुन को चीनी की चाशनी में डाल दें और 2 घंटे के लिए छोड़ दें.
- तय समय बाद देखें गुलाब जामुन का आकार दोगुना हो चुका है.
- तैयार हैं सूजी के स्वादिष्ट गुलाब जामुन.
- इसे खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.