मीठे में बनाइए कद्दू का हलवा
offline
कद्दू से क्या-क्या बनाया जा सकता है? जवाब होगा कद्दू की तो सिर्फ सब्जी ही बनती है, पर नहीं मीठे में कद्दू का हलवा भी बनता है, अब आप सोच रहे होंगे कैसे, तो आइए पकवानगली में सीखिए कद्दू का स्वादिष्ट हलवा बनाना.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,डिजर्ट
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 30 मिनट से 1 घंटा
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
आधा पका पीला कद्दू
2 से 3 कप दूध
250 ग्राम मावा (खोया)
1 कप शक्कर
10 से 11 बादाम
आधी मुट्ठी किशमिश
10 से 15 कटे हुए काजू
2 टेबलस्पून नारियल का बूरा
2 से 3 चुटकी इलायची पाउडर
एक चुटकी केसर
एक बड़ी चम्मच घी
पानी जरूरत के अनुसार
सजावट के लिए
1 कटोरी टेबलस्पून काजू, बादाम (बारीक कटे)
1 टेबलस्पून नारियल का बूरा
विधि
- सबसे पहले कद्दू को छीलकर धो लें और एक बर्तन में कद्दूकस कर लें.
- अब मीडियम आंच में एक पैन में कद्दू और पानी डालकर इसे उबाल लें.
- कद्दू के सॉफ्ट होते ही आंच बंद कर दें.
- ठंडा होने पर हाथों से निचोड़कर कद्दू का सारा पानी निकाल दें.
- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी डालकर उसमें कद्दू और दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं.- कद्दू के सॉफ्ट होते ही आंच बंद कर दें.
- ठंडा होने पर हाथों से निचोड़कर कद्दू का सारा पानी निकाल दें.
- जब दूध सूख जाए, तो मावा और केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- फिर एक बड़ी चम्मच से चलाकर दूध और मावा कद्दू में पूरी तरह से सूखाकर मिला लें.
- अब कद्दू में शक्कर, इलायची पाउडर और मेवे डालकर अच्छे से चलाएं और पकाएं.
- जब हलवा कड़ाही में चिपकने लगे तो आंच बंद कर दें.
- तैयार है कद्दू का हलवा.