मीठे में घर पर बनाएं नारियल के लड्डू
offline
आपने अब तक कई तरह के लड्डू खाए और खिलाए होंगे जैसे बूंदी के, बेसन के, आटे के आदि. तो अब बनाइए नारियल के लड्डू जिन्हें बनाना जरा सा भी मुश्किल का काम नहीं है.
एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 5 से 15 मिनट
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
250 ग्राम नारियल चूरा
1 छोटा कप दूध
6 टीस्पून चीनी
2 टीस्पून घी
1 टीस्पून इलायची पाउडर
विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही में नारियल का चूरा डालकर कुछ सेकेंड्स तक हल्का भून लें.- ध्यान रखें कि नारियल सुनहरा न हो जाए.
- हल्का भुनते ही इसमें दूध डालकर कड़छी से चलाते रहें.
- जैसे ही दूध पूरी तरह से सूख जाए चीनी मिलाएं.
- चीनी भी घुलकर पानी छोड़ेगी.
- इसके भी पूरी तरह से सूखने तक चलाते रहें.
- जब चीनी का पानी भी सूख जाए तब घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
- थोड़ा ठंडा होने पर इसके लड्डू बनाकर थाली में रखते जाएं.
- तैयार है नारियल के लड्डू.
- हथेली और थाली को घी से चिकना करना न भूलें.